Breaking News

“यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत”

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आगरा जोन के एडीजी कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। एडीजी कार्यालय के मुताबिक, शवों को कई जगह ले जाया गया है इसलिए मरने वालों की सही संख्या बाद में पता चलेगी।
इससे पहले हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने हाथरस हादसे में करीब 60 लोगों के मारे जाने और 18 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।
आगरा के सीएमओ के अनुसार हाथरस में पोस्टमॉर्टम के लिए जगह नहीं बची है। आगरा मॉर्चरी में 30 शव पहुंच चुके हैं.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस हादसमें मरने वाले लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. हाथरस प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं – 9259189726 और 9084382490

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …