Breaking News

पीपीपी माडल पर निर्मित होने वाले बस स्टेशनों को तय समय पर पूर्ण कराएं-परिवहन राज्यमंत्री

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में पीपीपी माडल पर निर्मित होने वाले बस स्टेशनों को तय समय पर पूर्ण कराये जाने के दृष्टिगत आज परिवहन निगम के सभागार कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों के साथ विकासकर्ताओं को सम्मिलित करते हुए बस स्टेशन परियोजना के निर्माण कार्य को तीव्र गति से कराये जाने के निर्देश परिवहन मंत्री ने दिये।
परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन बस स्टेशनों को आधुनिक बस टर्मिनल के रूप में दो वर्ष की निर्धारित अवधि में तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि विकासकर्ताओं से उनकी कठिनाइयों के बारे में जानकारी लेते हुए उसका निराकरण करायें, जिससे कि तय समय में लोगों को उच्चस्तरीय गुणवत्ता वाले बस स्टेशन की सुविधा मुहैया कराई जा सके।
परिवहन मंत्री ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने उ0प्र0 में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस स्टेशनों की सौगात देने का वादा किया है। इसके दृष्टिगत परिवहन निगम पर लोगों को शीघ्र अत्याधुनिक बस टर्मिनल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। अपर मुख्य सचिव परिवहन श्री एल0 वेंकटेश्वर लू ने आश्वासन दिया कि परिवहन निगम के अधिकारी आपके निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। तय समय पर बस टर्मिनल का निर्माण हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम परिवहन निगम उठायेगा।
बैठक में मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री श्री अवनीश अवस्थी, एमडी परिवहन निगम श्री मासूम अली सरवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण …