Breaking News

अवध ओझा सर ने उठाई झाड़ू

नई दिल्ली । अपने पढ़ाने के अंदाज के लिए मशहूर ओझा सर ने अब झाड़ू पकड़ ली है । सोमवार को शिक्षक अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओझा ने कहा, सर्व प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष ससोदिया को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में लाकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया है।
उन्होंने कहा, शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश दुनिया में महान हुए, उनकी पृष्ठभूमि में कहीं न कहीं शिक्षा का योगदान रहा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वाेत्तम उद्देश्य है। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसी भी ख़बरें हैं कि ओझा इन चुनावों में आप के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि पार्टी ने इस बारे में फ़िलहाल कोई बयान नहीं दिया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की ज़िद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

शाहजहांपुर । मो आफाक । शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण …