Breaking News

पता नहीं कौन सरकार चला रहा है – तेजस्वी यादव

पटना । बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन पर राज्य सरकार के रवैये को लेकर आरजेडी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से कहा, बिहार में कोई सरकार नहीं है। सरकार अगर है तो उनको होश नहीं है। चाहे चिराग पासवान हों या जीतन राम मांझी या फिर उनके दोनों उपमुख्यमंत्री, ये सभी कहते रहे हैं नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। सवाल है कि ऐसे में सरकार कौन चला रहा है? कुछ रिटायर्ड अफसर या कुछ नेता जो सिर्फ अपने फ़ायदे के लिए फैसले ले रहे है।
सरकार में कोई कम्युनिकेशन नहीं है। नीतीश कुमार को कैद करके रखा गया है. उनका चेहरा सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने हाल में नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर बीपीएससी की परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा था कि परीक्षा में कदाचार हुआ था और पूरी परीक्षा रद्द करनी चाहिए. पिछले दिनों परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाई थीं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …