Breaking News

ट्रांसजेंडर ने देखी विधानसभा की कार्यवाही

लखनऊ । ट्रांसजेंडर समाज के कुछ लोगों के द्वारा विधानसभा की कार्यवाही देखी गई । यह पहल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की कोशिश से मुमकिन हो सकी ं । विधानसभा की कार्यवाही उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के राज्य कार्यकारी सलाहकार सदस्य के रुप में काम करने वाली देविका देवेन्द्र एस मंगलामुखी के नेतृत्व में अन्य सदस्यों द्वारा विधानसभा का भ्रमण किया गया व सदन की कार्यवाही देखकर उसकी बारीकियॉं समझीं । मंगलामुखी को भारत सरकार द्वारा मीरा सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है । मंगलामुखी लैंगिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली अधिवक्ता हैं जिन्होने ट्रांसजेंडर अधिकारों के बारे में जागरुकता बढ़ाने में महत्तवपूर्ण योगदान दिया है ।


मंगलामुखी ने भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष की शुक्रगुजार हैं कि उन्होने समाज के सबसे पिछड़े व वंचित समाज को यहॉं आने का मौका दिया । यह एक ऐतिहासिक पहल है कि उनको विधानसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिला । मंगलामुखी ने यह भी कहा कि जनता इस समाज के लोगों को भी भविष्य में अपने प्रतिनिधि के रुप में यहॉं देखेगी । मंगलामुखी के साथ आरती , प्रियंका,सिमरन,हाजी सईदा व अन्य भी शामिल थे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …