Breaking News
Ghazipur

108 एंबुलेंस के ईएमटी की तत्परता से सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बची

गाजीपुर। जनपद के सरायबंध में हाईवे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ने समय रहते घायल का प्राथमिक उपचार कर जान बचाई। गाजीपुर के थाना बिरनो हाईवे पर दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सुनील कुमार (30), निवासी शराबंदी , थाना बिरनो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस यूपी 32ई जी 4465, पीएचसी धर्मगतपुर, गाजीपुर से मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट अजय कुमार और ईएमटी राजविजय कुमार ने घायल को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस में शिफ्ट किया। ईएमटी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को तुरंत ड्रेसिंग और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद ईएमटी की सूझबूझ से उच्च डॉक्टर सुरेंद्र की सहायता से मरीज को आईवी फ्लूड चढ़ाते हुए सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य बिरनो में भर्ती कराया। बिरनो के डॉक्टर ने मरीज़ की स्थिति नाजुक थी उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे मरीज की जान बच गई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोगियों का इलाज कराना बहुत ही नेक काम-खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …