अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक व्यक्ति चमत्कारिक रुप से जिंदा बचा

अहमदाबाद । कभी कभी ऊपर वाला ऐसा चमत्कार दिखाता है कि आदमी को यकीन करना मुशिकल हो जाता है । अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में कम से कम 204 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो गई वही इस हादसे में एक ब्रिटिश यात्री जीवित बच गया।
खबरों के अनुसार जीवित बचा यात्री लंदन जा रही बोइंग 787-8 फ़्लाइट पर सवार थे और वह सीट नंबर 11ए पर बैठे हुए थे। जो कि इमरजेंसी विंडो के पास वाली सीट थी ।
खबरों के अनुसार इस यात्री की पहचान ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश के रूप में दर्ज है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे जिसमें 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर थे। इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी।
एयर इंडिया ने कहा कि उड़ान संख्या एआई171 में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, पुर्तगाल के सात और कनाडा से एक नागरिक सवार थे।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकारों को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे विश्वास कुमार रमेश ने अपना बोर्डिंग पास भी दिखाया जिसमें उनका नाम और सीट नंबर दर्ज है। रमेश ने मीडिया को बताया, टेक ऑफ़ के 30 सेकेंड बाद, एक ज़ोर की आवाज़ सुनाई दी इसके बाद प्लेन क्रैश हो गया. कुछ ही पलों में यह सब हो गया।
रमेश ने पत्रकारों को बताया, जब मैं संभला तो मेरे चारों ओर शव बिखरे हुए थे। मैं बहुत डर गया था. मैं खड़ा हुआ और दौड़ने लगा। मेरे चारों ओर विमान का मलबा बिखरा हुआ था. किसी ने मुझे पकड़ा और एक एंबुलेंस में बिठाया और अस्पताल पहुंचाया।
रमेश के अनुसार उनके भाई अजय भी इसी विमान में एक दूसरी पंक्ति में बैठे हुए थे। उन्होंने कहा, वह मेरे साथ यात्रा कर रहे थे और मैं उन्हें खोज नहीं पाया। कृपया उन्हें तलाशने में मेरी मदद करें।
विश्वास की पत्नी और बच्चे ब्रिटेन में ही हैं। रमेश का जन्म भारत में हुआ लेकिन वह कई सालों से ब्रिटेन में रह रहे हैं ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर झांसी पुलिस हाई अलर्ट पर

झांसी। राशिद पठान । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग …