Breaking News

कनाडा ने चुना अपना अगला पीएम

टोरंटो । कनाडा से आ रही ख़बरों के अनुसार कनाडा को अपना नया पीएम मिल गया है । देश के आम चुनावों में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी जीत गई है।
जीत के बाद दिए गए अपने भाषण में मार्क कार्नी ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अमेरिका हम पर अपना अधिकार जमा सके – ऐसा कभी नहीं होगा‘‘
उन्होंने कहा, अमेरिका के साथ हमारा पुराना रिश्ता अब खत्म हो चुका है. हम अमेरिकी विश्वासघात के सदमे से उबर चुके हैं, हमें एक-दूसरे का ख़्याल रखना होगा. लिबरल पार्टी महज तीन महीने पहले चुनावों में काफ़ी पीछे चल रही थी लेकिन अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच कार्नी ने पार्टी की बागडोर संभाली। इसके बाद पार्टी के प्रचार अभियान में नया मोड़ आया।
इस साल की शुरुआत में नौ साल तक कनाडा के प्रधानमंत्री रहे जस्टिन ट्रूडो के पद छोड़ने के बाद मार्क कार्नी लिबरल पार्टी के नेता चुने गए थे और प्रधानमंत्री बने थे। जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत और कनाडा के रिश्तों में काफ़ी तनाव देखने को मिला था ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …