Breaking News

संघ तोड़ने और कांग्रेस सेवादल जोड़ने का कार्य करता है- डॉ0 प्रमोद कुमार

लखनऊ, । अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा मार्च निकाला गया, इसके पूर्व सेवादल की आवश्यक बैठक प्रदेश मुख्यालय पर मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई मुख्य अतिथि रहे। लालजी देसाई ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत शुरूआत हुई जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नीव हिला दी थी। कांग्रेस के सभी बडे नेताओं ने अंग्रेजी हुकूमत ने गिरफ्तर कर जेल में डाल दिया लेकिन यह आंदोलन अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मुख्य संगठक सेवादल डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज मणिपुर जल रहा है, सरकार चुनाव में व्यस्त एवं मस्त है। संघ हमेशा तोड़ने की बात करता है कांग्रेस सेवादल लोगों को जोड़ने का कार्य करता है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि बैठक के उपरांत अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या पर तिरंगा मार्च जिसका नेतृत्व सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई एवं प्रदेश मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय कर रहे थे। सर्वप्रथम कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर ‘‘गाड ऑफ ऑनर’’ दिया गया तथा अगस्त क्रान्ति जिन्दाबाद शहीदों को सलामी देते हुए भारत माता की जय के नारे के साथ एक विशाल जुलूस की शक्ल में तिरंगा मार्च परिवर्तन चैक होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। वहां पर शहीदों को गाड ऑफ आॅनर दिया गया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
पाण्डेय ने बताया कि सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी से अमौसी एयरपोर्ट पर नई दिल्ली जाते समय मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। तिरंगा मार्च में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, सेवादल कांग्रेस के प्रभारी अरविन्द पाल, दिनेश कौशिक, जोनल अध्यक्ष राजेश सिंह काली, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अनिल देव त्यागी, सतीश बिन्द, मोहम्मद शहजाद, शर्मानंद मिश्रा, कृष्णकांत पाण्डेय, संजय सिंह, पंकज तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रियंका गुप्ता, सुशीला शर्मा, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, आर0पी0 सिंह, बृजेन्द्र सिंह, सरलेश रावत, डॉ0 सुधा मिश्रा, शीला मिश्रा, नितान्त सिंह नितिन, प्रभाकर मिश्रा, सोमेश सिंह, रत्ना शर्मा, चैधरी सचिन यादव, लता कुमारी, फैसल जाफरी, कनिष्का राफेल हसीना खातून, रत्ना शर्मा, सुशील तिवारी सोनू, डॉ0 रवीन्द्र, संजीव सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, कौशलेश, मनोज द्विवेदी, आरिफ, अनुराग शर्मा, विनोद सोनकर, आलोक गौड़, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला आदि सेवादल कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …