राज्यपाल ने जनपद बरेली में दिव्यांग विद्यालय दिशा इण्टर कॉलेज का किया भ्रमण

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जनपद बरेली में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित दिशा इण्टर कॉलेज, मुड़िया, अहमद नगर, बरेली का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल जी ने स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद किया तथा श्रवण क्षमता बाधित विद्यार्थियों को ‘हियरिंग एड‘ वितरित किए। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राज्यपाल जी ने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता का विस्तार करने और लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ प्रगति के लिए समर्पित रहने को कहा। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रयास करने पर कोई भी बाधा प्रगति मार्ग नही रोक सकती। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन के लिए खाने में मोटे अनाज-श्री अन्न का उपयोग, प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा, जल संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की। राज्यपाल जी ने विद्यार्थियों को पढ़ने की आदत विकसित करने तथा अपने पाठ्यक्रम से हटकर अन्य उपयोगी पुस्तकें पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यालय के बच्चों ने राज्यपाल को स्वनिर्मित स्केच पेंटिंग एवं पुस्तकें भेंट की। इस अवसर पर रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रो0 के0पी0 सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राहत हुसैन, समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अच्छा मुसलमान ही नहीं, अच्छा नागरिक बनाना भी मकसद- मौलाना काब रशीदी

लखनऊ। करंट मीडिया । बदलते दौर के साथ मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और …