Breaking News

हरिशंकर तिवारी का निधन

लखनऊ। पूर्वाचल के मशहूर बाहुबली नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल उनका अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में गोरखपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। हरिशंकर तिवारी की गिनती कद्दावर नेताओं में होती थी। निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई है। यूपी की कई सरकारों में मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी एक जमाने में पूर्वांचल के बाहुबली कहे जाते थे। उनके बेटे भी राजनीति मे संसद और विधायक रह चुके हैं। चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र से तिवारी 22 वर्षो तक विधायक रहे तिवारी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते और यूूपी सरकार में मंत्री भी रहे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …