“जी.पी.ओ. रिंग कोर्ट हमारे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों का जीवंत प्रमाण- राज्यपाल”

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज ऐतिहासिक जीपीओ रिंग कोर्ट, लखनऊ का भ्रमण किया। यह स्थल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काकोरी कांड से जुड़े ऐतिहासिक मुकदमे के लिए प्रसिद्ध है।

जी.पी.ओ. रिंग कोर्ट ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण अध्याय का साक्षात्कार किया है। राज्यपाल जी ने इस अवसर पर काकोरी कांड के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा यह स्थल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गौरवमयी गाथा का प्रतीक है। उन्होंने इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोने और इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जी.पी.ओ. रिंग कोर्ट न केवल न्याय का स्थल है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों का जीवंत प्रमाण भी है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखें और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाएं।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *