Breaking News

“भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त “

मैनपुरी । नेत्रपाल सिंह । जनपद मैनपुरी की औंछा पुलिस ने तस्करी के लिए लेजाई जा रही हरियाणा ब्रांड की लाखों की शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना औंछा के प्रभारी अनुज चौहान ने, एसओजी टीम के प्रभारी कुलदीप दीक्षित के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पड़रिया चौराहा के नजदीक एक, कैंटर से तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा ब्रांड की 40 पेटी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग 9 लाख पचास हज़ार रुपये है। पुलिस ने मौके से हरियाणा के नूह जिले का रहने वाला वाजिद पुत्र मम्मनदीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।