Breaking News

भ्रष्टाचारियों से सावधान रहे जनता- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा विधान सभा क्षेत्र के सरदारनगर के मजीठिया स्टेडियम में सोमवार को महाजनसंपर्क अभियान के तहत 9 साल सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2024 में फिर मोदी जी के नेतृव में  प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्प लें,और भ्रष्टाचारियों से सावधान व सतर्क रहें।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की महिलाओं का बड़ा सम्मान किया है। माताओं, बहनों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास, शौचालय, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिया। गरीब जनता को निरूशुल्क राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पी एम के नेतृत्व में देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। सरकार ने बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के साथ देश को सड़क, पानी, बिजली व बुनियादी सुविधाएं निःशुल्क मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की दिशा व दशा कहां थी। आज देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। 2014 से पूर्व गोरखपुर जिले की क्या स्थिति थी। आज क्या स्थिति है। हर तरफ विकास हो रहा है। एम्स, फर्टिलाइजर एवं स्वास्थ्य सुविधाएं देकर जिले के लोगो को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम सरकार ने किया है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का बहुमुखी व चहुंमुखी विकास किया जा रहा है।
इससे पूर्व उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 63 लाख का चेक वितरित किया। उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया।
सांसद कमलेश पासवान ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्गों का विकास किया है। उन्होंने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और पीएम मोदी के नेतृत्व में  2024 मे फिर सरकार बनाने की अपील किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, डॉ विमलेश पासवान, एमएलसी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, मनोज कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक बेचन राम, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, जे पी शाही, प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, प्रमुख सुमन यादव, डॉ विभ्राट चंद कौशिक, आनन्द शाही, दीपक कुमार जायसवाल, एमएलसी रतन पाल सिंह, राजकुमार गुप्ता, भोलानाथ पासवान, योगेंद्र जायसवाल, विनोद शर्मा, सुग्रीव तिवारी, चंदन मिश्रा, राजन पांडेय सहित तमाम लोगो ने डिप्टी सीएम को पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …