Breaking News

जवान तोड़ रही है सारे रिकार्ड

मुबंई । पिछले कुछ सप्ताह बालीवुड के लिए बहुत अच्छे जा रहे है । जहाॅं पहले गदर ने गदर मचाया वहीं अब षाहरुख खान की जवान ने दो दिनों में ही कमाई के मामले में सब रिकार्ड तोड दिये है । फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की कैमेस्ट्री और एटली के निर्देशन ने फैंस को फिल्म देखने को मजबूर कर दिया है। जहां समीक्षकों से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन हर दिन देखने को मिल रहा है। तभी तो फिल्म की कमाई भी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। दरअसल, जहां फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ पार का कलेक्शन कर लिया है तो वहीं केवल 3 दिनों में ही भारत में यह कमाई हासिल कर ली है, जो कि किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। शाहरुख खान की जवान जिस रफ्तार स ेचल रही है उससे वह बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जवान गोली की रफ्तार से दौड़ रही है। इसी के चलते तीसरे दिन फिल्म ने 74.5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद जवान का कलेक्शन 202.73 करोड़ हो गया है। वहीं इसमें 177.73 करोड़ हिंदी, तमिल 14.37 करोड़ और तेलुगू में 10.63 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म में साउथ के कई स्टार काम कर रहे हैं । फिल्म देखने वालो के जो रिव्यु आ रहे है उससे यह पक्का हो गया कि यह फिल्म कमाई के मामले में पठान फिल्म का रिकार्ड भी तोड़ देगी।फिल्म में कई मुद्दो को उठाया गया है जिसको लोग देष की समस्याओं से जोड़कर भी देख रहे है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सरदार पटेल जी की 150वी जयन्ती के अवसर पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। संस्था अर्चना फाउण्डेशन लखनऊ के तत्वाधान मे एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग …