नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने लिखा, ममता दीदी समेत हम पांच लोगों को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने दीदी के आवास के बाहर से हिरासत में लेकर एक पुलिस वैन में बैठाया है। हमें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। यह भारत में लोकतंत्र की मौत है।
वहीं, पीटीआई की मुताबिक, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के अन्य नेताओं ने साउथ एवेन्यू स्थित एक बस स्टैंड पर धरना दिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले ममता बनर्जी ने कहा कि हम जंतर-मंतर जाना चाहते थे, लेकिन हमें नहीं जाने दिया गया। ऐसा लगता है कि यह स्थिति आपातकाल (इमरजेंसी) से भी खराब है।

Current Media