Breaking News

“मोहन यादव ने मामा को किया रिप्लेस”

भोपाल । मध्य प्रदेश में लम्बे समय से चली रही खींच तान बाद आखिरकार “मध्य प्रदेश ” को नया चेहरा मिल गया। मध्य प्रदेश में तमाम राजनीतिक पंडितों को चैंकाते हुए मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने वाले उज्जैन के विधायक डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
इसके पहले शिवराज सिंह चैहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया ।
मोहन यादव को नेता चुने जाने के बाद उन्हांेने कहा, “मेरे जैसे छोटे नेता को इस तरह की जिम्मेदारी देने के लिए केंद्र और राज्य नेतृत्व का शुक्रिया। ये होती है भारतीय जनता पार्टी। यद्यपि मैं इस लायक नहीं हूं लेकिन आप सबका प्रेम और आपका आशीर्वाद और आपका सहयोग मिलेगा तो निश्चित रूप से मैं कोशिश करूंगा. एक बार फिर आप सबका आभार और धन्यवाद.”।
मोहन यादव ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के सपने को लेकर आगे चलेंगे। ‘‘इस मौके पर मीडिया की ओर से मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल पूछने की कोशिश की गयी। लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से इनकार । इस घोषणा से पहले तक सीएम पद की रेस में शिवराज सिंह के साथ-साथ नरेंद्र तोमर और प्रह्लाद पटेल जैसे बीजेपी नेताओं के नाम शामिल बताये जा रहे थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जन्म शताब्दी पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। सस्था वूमेन वेलफेयर फाउण्डेशन बाराबंकी के तत्वाधान में एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के …