Breaking News

“पीएम मोदी संविधान पर हमला करना चाहते है – राहुल गांधी”

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार संविधान पर हमला करना चाहती है और ऐसा नहीं होने देंगे।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘‘एनडीए के पहले 15 दिन में भीषण ट्रेन दुर्घटना, कश्मीर में आतंकवादी हमले, ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, नीट घोटाला, नीट पीजी का पेपर रद्द, यूजीसी नेट का पेपर लीक, दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे, आग से धधकते जंगल, जल संकट और हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें हुई हैं।
‘‘बैकफुट पर नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं. नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे. इंडिया का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज उठाएगा और प्रधानमंत्री को जवाबदेही से बच कर निकलने नहीं देगा.‘‘ इंडिया गठबंधन के सांसदों ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है. इंडिया गठबंधन के सांसद संविधान की कॉपी लेकर संसद पहुंचे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …