Breaking News

आदिपुरुष फिल्म को जनता ने नकारना शुरु किया

मुंबई । भारत की जनता ने यह बता दिया कि कितनी भी नफरत को बढ़ाया जाये लेकिन यहाॅं के लोग प्रेम और सौम्यता को ही मानते हैं । देश के लोगों में अभी भी भगवान राम की उसी सौम्य और शान्त छवि को पसन्द किया जाता है जिसको रामायण सीरियल में दिखाई गई है । जिसमें लोग इतना डूब गये थे उनके किरदारों में भगवान राम का रुप देखते थे। भारत की जनता आम तौर से इतने सतही संवादों को पसन्द नहीं करती । जिसकी वजह से प्रभाष, कृति सैनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ के सोमवार के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर कहा, फिल्म का नकारात्मक फीडबैक आखिर इस पर भारी पड़ा। शुरुआती तीन दिनों में अच्छी कमाई करने के बाद सोमवार को आदिपुरुष ढह गई। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया, आदिपुरुष ने सोमवार को आठ करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की जो रविवार के कलेक्शन के मुकाबले 75 फीसदी की गिरावट है।

 

फिल्म ने पहले तीन दिनों में कुल मिलाकर 113 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया लेकिन अब इसका इस गिरावट से उबरना बेहद मुश्किल लग रहा है। आदिपुरुष ने शुक्रवार को जबरदस्त ओपनिंग ली थी लेकिन ज्यादातर क्रिटिक्स ने इसे खराब रेटिंग दी थी और फिल्म देखकर लौटे दर्शकों ने भी फिल्म और इसके संवादों को लेकर निराशा जाहिर की थी। तब फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने एलान किया था कि दर्शकों की भावना को देखते हुए फिल्म के कुछ संवादों में बदलाव किया जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सरदार पटेल जी की 150वी जयन्ती के अवसर पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। संस्था अर्चना फाउण्डेशन लखनऊ के तत्वाधान मे एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग …