Breaking News

कुर्बानी को लेकर शुरु हुई हेल्पलाईन

लखनऊ, दारूल उलूम निजामिया फरंगी महल के अन्र्तगत हर साल की तरह इस साल भी इ्र्रद-उल-अज़हा हेल्प लाइन की शुरूआत की गयी है। इस हेल्प लाइन से लोग फोन और वेब साइट के जरिए 20 जून 2023 से 2 जुलाई 2023 तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कुर्बानी हज व उमरा और अन्य समस्याओं से सम्बंधित सवालात मालूम कर सकते हैं। जिनके जवाबात इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली नाजिजम दारूल उलूम निजामिया फरंगी महल की अध्यक्षता में उलमाक्राम का एक पैनल देता है। लोग अपने सवालात इन नम्बरों  9335929670, 7007705774, 9415102947, 9140427677 और वेब साइट  www.farangimahal.in

पर मालूम कर सकते है। आज पूछे गए सवालों में से कुछ निम्नलिखित हैंे:
सवाल: 1 कुर्बानी किस पर वाजिब है?
जवाब: 1 कुर्बानी हर उस मुसलमान, आकिल, बालिग़ और मुकीम पर वाजिब है जो साहिब-ए-निसाब हो।
सवाल: 2 अगर बकरा मुकम्मल एक साल का है लेकिन उसके दाँत नही निकले तो क्या उसकी की कुर्बानी सही है?
जवाब: 2 सही है। बस एक साल का होना शर्त है। दाँत निकलना जरूरी नही।
सवाल: 3 एक आदमी निसाब का मालिक नही है मगर उसने एक बकरा कुर्बानी की नियत से पाल रखा है तो क्या उसे बेच सकता है?
जवाब: 3 इस बकरे को बेच नही सकता बल्कि उस पर कुर्बानी वाजिब है।
सवाल: 4 एक औरत के शौहर का इंन्तिकाल हो गया है वह निसाब की मालिक है तो क्या वह अपने दामाद के साथ हज करने जा सकती है?
जवाब: 4 इद्दत गुजरने के बाद दामाद के साथ हज के सफर पर जा सकती है।
सवाल: 5 मैंने पिछले साल अपने नाम से कुर्बानी कराई थी तो क्या इस साल अपने बड़े भाई की तरफ से करवा सकते है?
जवाब: 5 जिस पर कुर्बानी वाजिब है उसे हर साल अपनी तरफ से एक कुर्बानी करनी होगी अगर सहूलत है तो दूसरी कुर्बानी किसी और के नाम से करवा सकते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

‘दो पारे की तरावी का दौर मुकम्मल हुआ”

लखनऊ। रमज़ान की महीने में चारो तरफ इबादत का दौर चलता रहता है । मुसलमान …