Breaking News

“ऋषि सुनक ने हार के बाद ब्रिटेन से मांगी माफी”

लंदन । ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बीते कई दशकों में पार्टी के सबसे खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्र से माफी मांगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं.‘‘

सुनक ने 14 वर्षों के शासन के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि ब्रिटेन साल 2010 की तुलना में अधिक समृद्ध और निष्पक्ष है। ऋषि सुनक ने अपने प्रतिद्वंदी और ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टार्मर की सफलताओं को पूरा देश साझा करेगा। बकिंघम पैलेस ने जानकारी देते हुए कहा कि ऋषि सुनक के दिए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। आम चुनाव में लेबर पार्टी को 412 सीटें मिली हैं। संसद में बहुमत के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …