Breaking News

कांग्रेस से मुलाकातों का दौर तेज़ किया तेजस्वी ने

नई दिल्ली । इस साल के आखिर में होने वाले बिहार के चुनावों के लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियों को तेज़ कर दिया है । इसी सिलसिले में बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मंगलवार को नई दिल्ली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाक़ात की।
इसके बाद, तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, हमारी बातचीत काफ़ी पॉज़िटिव रही है। हम सब लोग 17 तारीख़ को भी इंडिया अलायंस के सहयोगियों के साथ पटना में बैठेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन का चेहरा कौन होगा?
इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा, चेहरे को लेकर आप लोग क्यों चिंतित होते हैं। ये हम लोगों की चीज़ें हैं। हम बैठकर बात करेंगे. सारी बातें सामने आ जाएंगी. आप लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
तेजस्वी ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनने वाली है। इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …