Breaking News

“पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट “

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में पत्नी ने अपने ही पति को कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना रोजा प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथोड़ा बुजुर्ग निवासी सत्यपाल (40) परमवीर चक्र जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में चतुर्थ कर्मचारी के संविदा पद पर कार्य करता था। आज वह जब स्टेडियम से घर आया तो उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त पत्नी गायत्री ने कुल्हाड़ी से वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सत्यपाल की पत्नी गायत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा गायत्री को हिरासत में ले लिया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …