Breaking News

कांग्रेस ने जनगणना -2027 व ओबीसी अत्याचार निवारण एक्ट लागू करने की मांग को लेकर राज भवन मार्च का किया आयोजन

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग विभाग,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग और एससी-एसटी एक्ट की तरह ओबीसी एक्ट की मांग को लेकर राजभवन घेराव को लेकर मार्च एवं प्रदर्शन किया गया। ओबीसी विभाग लगातार बिहार और तेलंगाना में हुए जातिगत जनगणना मॉडल पर ही देश भर में जनगणना – 2027 को बैज्ञानिक जातिगत जनगणना कराने की मांग और डबल इंजन की आरएसएस बीजेपी सरकार में ओबीसी के शोषण और हत्याओं को लेकर ओबीसी एक्ट की मांग कर रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जातिगत जनगणना कराने की मांग को दोहराते हुए चिट्ठी लिखी। जिस पर अभी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। ओबीसी वर्ग के लिए उसकी सही गिनती और आबादी के अनुपात में आरक्षण, संस्थाओं में नौकरी एवं संसाधनों में हिस्सेदारी का मुद्दा अब करो या मरो तक पहुंच गया है। ओबीसी के लिए सबसे निराशाजनक बात है कि वोट लेने के लिए मोदीजी खुद को ओबीसी बताते हैं, ओबीसी को हिन्दू बताते हैं लेकिन बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा शोषण और हकमारी ओबीसी समाज की ही हुई है।

ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने कहा कि आरएसएस बीजेपी सरकार में नरेंद्र मोदी,अनुप्रिया पटेल,ओम प्रकाश राजभर,संजय निषाद, जयंत चौधरी,केशव प्रसाद मौर्या,पंकज चौधरी सहित सभी पिछड़े नेता पिछड़े समाज के जनगणना और सुरक्षा के मुद्दे पर खामोश होकर पिछड़ों के साथ धोखा कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की ओबीसी समाज वोट की चोट के माध्यम से इस पिछड़ा विरोधी सरकार को सबक सिखाएगी। आए दिन प्रदेश भर में ओबीसी के साथ हो रहे जुल्म ने गुंडाराज की असली तस्वीर दिखा दिया।
कांग्रेस नेता देवेंद्र निषाद ने ओबीसी वर्ग को एकजुट होकर आरएसएस बीजेपी को हराने का आवाहन किया ताकि ओबीसी समाज की खत्म होती शिक्षा,आरक्षण और नौकरी पर रोक लगाया जा सके। कांग्रेस नेता हीरा ठाकुर ने बताया कि जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ना पड़ेगा ताकि ओबीसी की भागीदारी तय किया जा सके और ओबीसी एक्ट पास करना पड़ेगा ताकि ओबीसी की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
ओबीसी विभाग के संगठन महासचिव जितेंद्र पटेल ने मांग किया कि ओबीसी समाज की स्पष्ट गिनती हो,आबादी के अनुपात में आरक्षण,संस्थाओं के सभी स्तर पर नौकरी और देश के संसाधनों में हिस्सा तय किया जाए। ओबीसी वर्ग को इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है। आने वाले दिनों में हम प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर ओबीसी वर्ग को जागरूक करेंगे और आरएसएस बीजेपी के शोषण से मुक्त करेंगे।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कैलाश चौहान,संकल्प पटेल,डॉ. राजकुमार मौर्या,मोहसिन सलीम,बी. एल. वर्मा, राहुल राय प्रजापति,सुरेंद्र कुशवाहा,शंकर यादव,राजेश्वरी पटेल,मंजू मौर्य,राम गणेश प्रजापति, अजीत वर्मा, अभिमन्यु विश्वकर्मा,विनोद पाल, ममता राजपूत, विजय बहादुर यादव, संजीव अर्कवंशी, सेतराम केसरी आदि उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ से इलिनॉय तक- मुस्लिम यूनिवर्सिटी यूनियन को मिलेंगे नए लीडर, अमेरिका में चमकी सबा हैदर

सैय्यद अतीक उर रहीम शिक्षक एवं पत्रकार आज सुबह जब रीडर्स के हाथों में अखबार …