Breaking News

“रोड ऐक्सिडेंट में घायल व्यक्ति की 108 एम्बुलेंस कर्मी ने बचाई जान”

फर्रूखाबाद। रोड ऐक्सिडेंट में घायल एक 40 साल के व्यक्ति जिनका नाम कमलेश व राम प्रसाद अल्लाहगंज गांव के रहने वाले जिनका कोला मे बाइक से एक्सीडेंट हो गया जिनको सर में काफी चोटें आई परिजनों ने उनको जिला अस्पताल फर्रूखाबाद में भर्ती कराया। हेड इंजरी होने के कारण उनको सांस लेने में परेशानी होने की वजह से वहां के डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा के लिए रेफर कर दिया उनके भतीजे पप्पू ने तुरंत 108 एंबुलेंस पर कॉल की और एंबुलेंस यूपी 32 ई जी 4343 को कॉल मिलते ही पायलट शैलेन्द कुमार और ईएमटी कमल समय पर एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों एम्बुलेंस कर्मियों ने तुरंत कमलेश को सुरक्षित एंबुलेंस में शिफ्ट किया और फिर मरीज की जांच की जांच मे ईएमटी ने देखा कि कमलेश का SPO2 लेवल 92 प्रतिशत था और सर मै काफी चोट है तभी ईएमटी कमल ने सर की चोट को मेनटेन करने के बाद तुरंत अपने लखनऊ के सिनियर डॉ रस्तोगी सर से बात कर उन्हें ऑक्सीजन कनेक्ट की और ऑक्सीजन देते हुए सुरिक्षत हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां कमलेश का इलाज चल रहा है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोगियों का इलाज कराना बहुत ही नेक काम-खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …