Breaking News

“29वाॅं सालाना उर्स पूरे अकीदत के साथ संपन्न “

लखनऊ। बाबा हज़रत हाशिम सैययद शहीद रह0अलै0, निकट हैदरगंज चैराहा, लखनऊ का सालाना उर्स अपनी पूरी अकीदत के साथ शुरु हुआ जिसमें बड़ी तादाद में अकीदतमंद दूर-दूर से आकर शिरकत करते हैं और अपनी मुरादें मांगते हैं। मज़ार के सज्जादा नशीन सूफी आशिक मियाॅं ने बताया कि यह उर्स 29 सालों से लगातार हो रहा है जिसमें देश भर से अकीदतमंद शिरकत करते हैं । उर्स की शुरुआत सुबह ईद मीलादुन्नबी से हमेशा की तरह हुई । ईशा नमाज़ के बाद लंगर का आयोजन किया गया । इसके बाद सुबह 4 बजे गुस्ल शरीफ दिया गया। इसके बाद सुबह सात बजे क़ुरानख्वानी का आयोजन संपन्न हुआ। 17 फरवरी को सरकारी चादर व गागर पेश की गयी । इसके बाद शाम को ईशा की नमाज़ के बाद आम लंगर आयोजित किया गया। उसके बाद कव्वाली का प्रोग्राम रात भर चला जिसमें कव्वालों ने एक से बढकर एक कव्वाली प्रस्तुत की ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“रमज़ान का चांद नज़र आया”

लखनऊ । पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीने की शुरुआत हो गई …