Breaking News

“यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48 लाख उम्मीदवार ले रहे हैं भाग”

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा के जरिये कांस्टेबलों की 67 से 68 हजार पदों पर भर्तियां होंगीं. इसके लिए 48 लाख परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। पूरे राज्य में अलग-अलग सेंटरों पर परीक्षा हो रही है। राज्य के बाहर के भी लगभग छह लाख परीक्षार्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं.यूपी के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा,‘‘ पूरे राज्य में परीक्षा हो रही है और अभी तक किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है.‘‘। परीक्षा आयोजित करने के लिए खास तैयारी की गई है। परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें और रोडवेज की बसें भी चलाई जा रही हैं।
17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी । पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से 5 बजे तक होगी । परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरु से होने से 2 घंटे पहले केन्द्र पर पहुंचने की सलाह दी गयी है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …