Breaking News

3 साल के बच्चे को एक घंटे में ढूंढकर सुरक्षित किया गया घर वालो को वापस

मलिहाबाद संवाददाता
अर्सलान ख़ान

करेंट मीडिया न्यूज़ । रहीमाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद ही चौंकाने वाला लेकिन सुखद घटना सामने आई। कस्बा के रहने वाले पिता राहुल यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा विनायक (03) बाजार से अचानक लापता हो गया है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण त्रिभुनायक ने बताया कि जानकारी मिलते ही रहीमाबाद पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। बच्चे की खोज-बीन के लिए पुलिस ने बाजार और आस-पास के इलाकों में छानबीन शुरू की। भीड़-भाड़ वाले इलाके और गलियों में सघन जांच के बाद, पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही बच्चे को ढूंढ निकाला।
विनायक को सकुशल अपने माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता और कुशल कार्रवाई के कारण परिवार और आसपास के लोग राहत की सांस लेकर खुश हैं। परिजन पुलिस की सराहना कर रहे हैं । और उनका कहना है कि इस तरह की तेजी और समर्पण वाकई काबिले तारीफ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गुमशुदगी की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया कि यदि कोई बच्चा अचानक गायब हो तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …