शाहजहांपुर में ईद-उल-अज़़हा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक

शाहजहॉपुर। मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 07 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल- अज़़हा की तैयारियों के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, ईदगाह कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, चूना छिड़काव, कचरा निस्तारण, नालियों की सफाई तथा जल व विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जा रहा है।
सामूहिक कुर्बानी स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। नागरिकों से अपील है कि कुर्बानी के पश्चात अपशिष्ट को सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें, बल्कि उसे पॉलीथिन में बंद कर निर्धारित कूड़ेदानों में ही रखें। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः वर्जित है, इसका पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
हमारा उद्देश्य है कि यह पर्व परंपरागत ढंग से, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *