Breaking News

2 जुलाई से पीएम करेंगे पांच देशों का दौरा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से पांच देशों का दौरा करेंगे. आठ दिवसीय इस यात्रा में वो घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वो ब्राज़ील में होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी अपने कार्यकाल में चौथी बार ब्राज़ील की यात्रा करने वाले हैं।
दो जुलाई से शुरू हो रही इस यात्रा में वह सबसे पहले घाना पहुंचेंगे. घाना में भारत के प्रधानमंत्री का 30 साल बाद दौरा हो रहा है। पीएम मोदी यहां घाना के राष्ट्रपति से मुलाकात कर दोनों देशों के राजनीतिक और आर्थिक संबंधों पर चर्चा करेंगे।
अपनी यात्रा के आखिरी चरण में पीएम मोदी नामीबिया पहुचेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी की पहली यात्रा और नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी की भारत से पहली द्विपक्षीय वार्ता होगी।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *