Breaking News

तेलंगाना में केमिकल फ़ैक्ट्री में धमाके से अब तक 36 लोगों की जान गई

हैदराबाद । तेलंगाना में संगारेड्डी ज़िले के पासामईलरम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रिएक्टर में विस्फोट के कारण भीषण आग में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। ज़िला प्रशासन ने बताया है कि सिगाची केमिकल्स फैक्ट्री में हुई इस दुर्घटना में मारे गए चार लोगों की पहचान कर ली गई है।
इस दुर्घटना में 35 लोग घायल हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है। जिला प्रशासन ने बताया है कि इस दुर्घटना में अभी 24 लोग ग़ायब हैं और इन सभी की तलाश की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है, तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, हमारी संवेदना उनके साथ है. घायलों को को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार सरकार ने घोषणा की है कि बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, झांसी मंडल ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

झांसी। राशिद पठान। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए …