महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा का प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

ललितपुर। सूरज सिंह । शहर में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा का प्रथम नगर आगमन हुआ पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया गया। पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन हुआ। अभी हाल में दीपमाला कुशवाहा को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर अपना दल एस को मजबूत करने के लिए इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। दीपमाला कुशवाहा के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा झररघाट तालबेहट बम्होरीसर तेरई फाटक से बांसी होते हुए हाईवे एनएच 44 टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में दीपमाला कुशवाहा झररघाट हाइवे एनएच 44 मन्नू पेट्रोल पंप ईलाइट चौराहा होते हुए बयाना नाला होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां उन्होंने डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया उसके बाद जेल चौराहे पर कर्पूरी ठाकुर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कचहरी रोड डीएम आवास होते हुए तुवन चौराहे पर अवंती बाई लोधी मूर्ति माल्यार्पण किया इसके बाद घंटाघर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही सावरकर चौक शनिचरा चौराहे होते हुए तालाबपुरा होते हुए तुवन प्रांगण में दर्शन करने पहुंची। तुवन मंदिर के दर्शन करने के बाद 4.30 बजे वर्णी चौराहे होते हुए पीडी सर्किट हाउस सिविल लाइन में पत्रकार वार्ता की गई जिसमें पत्रकारों से वार्ता कर दबे कुचले वंचितों की आवाज उठाने की बात कही। मीडिया को जवाब देते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात की गई जब मीडिया ने सवाल पूछा क्या अपना दल एस को ललितपुर और महरौनी में से एक सीट पर चुनाव लडऩा चाहिए। तो महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा ने पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा की पार्टी मांग करेगी कि एक सीट ललितपुर या महरौनी विधानसभा की पार्टी के खाते में डाली जाए जिससे आगे चलकर पार्टी को मजबूती प्रदान हो। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोहर पटेल, महासचिव सोहनलाल निरंजन, सुखराम पटेल, महेंद्रसिंह बुंदेला, आमिर खान, शहजाद खान, भैयालाल अहिरवार, रामस्वरूप अहिरवार, गगनलाल चंदेल, धनीराम एड., कमलेश कुमार एड., करण पटेल, बज्जूलाल, धनुलाल, रघुवीर पटेल, गुडडू राजा, लक्ष्मीप्रसाद, विक्रम अहिरवार, जिन्नू पटेल, संतोष पटेल, कपूर सिंह, शैलेश पटेल, अरुण पटेल, शिवकुमार पटेल, अभय पटेल, सुनील पटेल, राजेंद्र पटेल, सुरेंद्र पटेल, रामजीवन पटेल, फैजल पठान, आसिफ खान, करीम मंसूरी, विद्या श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, संजय विश्वकर्मा, मानसिंह, रेखा राजपूत, नव्या कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, मोहित कुशवाहा, दीपू पटेल, विवेक पटेल, देवेंद्र कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, कप्तान यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

शाहजहांपुर पुलिस की सघन चेकिंग, 591 व्यक्तियों का हुआ सत्यापन

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *