Breaking News

बिजनौर में टैंक की सफ़ाई के दौरान तीन कर्मचारियों की मौत

बिजनौर । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नांगल सोती इलाक़े में शुक्रवार सुबह बरकातपुर शुगर मिल में एटीपी की सफ़ाई करने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में दो मज़दूर और एक सुपरवाइज़र शामिल है। सभी की आयु 40 से 45 साल के बीच है। इन लोगों को बचाने उतरा एक अन्य कर्मचारी भी घायल हो गया जिसे ज़िले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनुमान के अनुसार टैंक में गैस बनी हुई थी जिससे ये हादसा हुआ, हालांकि प्रशासन मामले की जांच की बात कर रहा है।
बिजनौर के एएसपी सिटी संजीव वाजपेई ने मीडिया से कहा, बिजनौर के नांगल क्षेत्र में बरकातपुर शुगर फैक्ट्री है। जिसमें टंकी की सफाई के दौरान यह दुर्घटना हुई ।
उन्होंने कहा, इसमें पहले एक व्यक्ति सफ़ाई के लिए गया था जो गिर गया, उसे बचाने के लिए दो और लोग गए, वे भी टैंक में गिर गए. सभी को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. एक अन्य कर्मचारी भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतकों में 40 वर्षीय कपिल देव, 45 वर्षीय मुनेश्वर और 49 वर्षीय सोमपाल शामिल हैं। मुनेश्वर सुपरवाइज़र के पद पर थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …