Breaking News

भारत के 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया

नई दिल्ली । 12वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराकर पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का रिकार्ड तोड़ दिया । यह भाषण अब तक कि इतिहास का सबसे लंबा भाषण है जो 103 मिनट तक चला । पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर‘‘, स्पेस स्टेशन, आत्मनिर्भर भारत जैसी कई मुख्य बातें की। पीएम मोदी ने सिंधु नदी जल समझौते और किसानों का भी ज़िक्र किया।

उन्होंने कहा, भारत ने तय किया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे. भारतीय नदियों का पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है। हिंदुस्तान को उसके हक़ का पानी मिलेगा।

युवाओं के लिए एलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 15 अगस्त के दिन देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान को 15 हज़ार रुपये सरकार की तरफ़ से दिए जाएंगे।

जो कंपनियां रोजगार के नए अवसर ज़्यादा पैदा करेंगी उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना क़रीब साढ़े तीन करोड़ नौजवानों को रोजगार के नए अवसर देगी।

पीएम मोदी ने कहा, इस दिवाली, मैं आपके लिए इसे दोहरी दिवाली बनाने जा रहा हूं. इस दिवाली में बहुत बड़ा तोहफ़ा देशवासियों को मिलने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, पिछले आठ वर्षों में, हमने जीएसटी में एक बड़ा सुधार किया है। अब नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफ़ॉर्म लेकर आ रहे हैं।

सामान्य मानवीय ज़रूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे. बहुत बड़ी सुविधा बढ़ेगी। हमारे मध्यम और लघु उद्योगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …