Breaking News

पति-पत्नी में हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

मलिहाबाद। अरसलान खान। (करंट मीडिया न्यूज़ )। पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली । माल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है ।
माल थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासिनी मीरा (34) का अपने पति सुशील से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी । जिसके बाद सुशील कुमार ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी । जिससे क्षुब्ध होकर मीरा ने शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी आम की नर्सरी जाकर आम के पेड़ से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । काफी देर के बाद जब ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो ग्रामीणों ने सुशील को सूचना दी। जिसके बाद सुशील ने उसे पेंड से उतारा । मृतका के बेटे अभय ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। माल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के परिवार में इसके पति सुशील के अलावा उसके दो पुत्र शिवा, अभय व एक पुत्री स्वाती है। जिनका रो रोकर बुरा हाल है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …