Breaking News

खेल और समाज सेवाओं में सक्रिय नेतृत्व का मिला सम्मान

मुंबई। राष्ट्रीय राजनीति और संगठन निर्माण में सक्रिय अहम भूमिका निभा रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(अजित पवार गुट) के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा को नई प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र लैक्रोस एसोसिएशन ने उन्हें एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। महासचिव डॉ. मोहम्मद बाबर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि धनंजय शर्मा का खेल समाज में सक्रिय योगदान, नेतृत्व क्षमता व युवा संगठन कौशल को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संगठन के विस्तार, खेल को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्तर पर लैक्रोस के विकास हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। धनंजय शर्मा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, खेल, युवाओं को प्रोत्साहित करने और राजनीतिक प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। उनकी रणनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता ने राष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ी है।
खेल जगत में इस सम्मानजनक पद को विशेषज्ञों ने युवा नेतृत्व को मजबूत करने वाला कदम बताया है।
नियुक्ति की सूचना सामने आने के साथ ही राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत से जुड़े लोगों ने धनंजय शर्मा को बधाइयां देना शुरू कर दिया है। समर्थकों ने इसे युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …