Breaking News

अब बंगाल में बनेगी बाबरी मस्जिद

कोलकता । तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर एक मस्जिद की नींव रखी । उन्होंने मुर्शिदाबाद ज़िले में बेलडांगा से सटे इलाके़ में सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रतीकात्मक तौर पर फीता काटकर मस्जिद की नींव रखी।
हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के भरतपुर सीट से विधायक हैं। वह पिछले कई दिनों से दावा करते रहे हैं कि 6 दिसंबर को वो भरतपुर के बेलडांगा में ‘‘बाबरी मस्जिद‘‘ बनवाने के लिए नींव रखेंगें। पार्टी से निष्कासित होने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा था कि वह मस्जिद ज़रूर बनवाएंगे. उन्होंने 22 दिसंबर को एक नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की है। बाबरी मस्जिद की नींव रखने के लिए बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें बहुत से लोग अपने सरों पर ईंटे रखकर व अन्य निर्माण सामग्री लेकर भी आ रहे थे ।
4 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी का कहना था कि वह सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब हुमायूं कबीर के खिलाफ़ इस तरह की कार्रवाई हुई है। वह पार्टी लाइन के खिलाफ़ पहले भी बोल चुके हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …