Breaking News

अंधे कानून तुरंत वापिस लिए जाए-नरेंद्र त्यागी

शाहजहांपुर । मुबारक अली । केंद्र सरकार द्वारा चार लेबर कोड लागू करने के विरोध में देशभर के यूनियन संगठनों द्वारा 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल के क्रम में ।प्त्थ्/छत्डन् के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए मुख्य टिकट निरीक्षक नरमू के सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ द्वारा काला फीता बांध कर विरोध दर्ज कराया गया।
सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने सभी को संघर्षों हेतु जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड मंजूर नहीं । ये अंधे कानून तुरंत वापिस लिए जाएं इनके लागू होने पर कर्मचारियों की छंटनी आसान होगी, हड़ताल पर प्रतिबन्ध लगेगा मजदूरों का शोषण ओर उनके अधिकारों का हनन होगा । असंगठित यूनियन कमजोर और असहाय होगी और इंडस्ट्रीज में मजदूर विरोधी नीतियों का बोलबाला रहेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आठवा पे कमीशन जल्दी लागू करे ठेकेदारी प्रथा को बंद करे वेतन प्रणाली में संशोधन करके आयोग द्वारा संगठन की मांग अनुसार वेतन लागू किया जाए । मुख्य रूप से अरशद खान, संजय यादव, एस के श्रीवास्तव, संजीव, सोनी, संजीव गौर, नितिन कुमार, पवन शर्मा, अशोक शाह, जितेंद्र कुमार,राजू यादव आदि मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण …