Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

शहज़ाद अहमद खान
करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद

मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साहिलमऊ गांव में शनिवार को शिल्पी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने मायके में आत्मघाती कदम उठा लिया। पारिवारिक विवाद के चलते वह 5 महीने से अपने मायके में रह रही थी। हालांकि परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद के मुताबिक,क्षेत्र के साहिलमऊ गांव निवासी शिल्पी की शादी हरदोई जनपद के रहने वाले आशीष कुमार से हुई थी। मां लक्ष्मी ने बताया कि बीते 5 माह से बेटी शिल्पी मायके में रह रही थी। ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। जिस वजह से वह बेटी दो बच्चों को लेकर मायके आ गई। बावजूद इसके पति शिल्पी को मासिक प्रताड़ना देता रहा। इन यातनाओं से तंग आकर देर रात बेटी ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई सूरज का कहना है कि बहन को फंदे पर लटका देखा उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस काफी देर में पहुंची, इसके बाद पुलिस ने बहन को फंदे से नीचे उतारा और फिर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टिया में महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। परिजन ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न,मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप लगा रहे हैं। मां ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई करने की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके साथ ही जांच में मिले साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण …