Breaking News

जश्न-ए-इस्तक़बाल-ए-ज़ायरीन-ए-अतबात-ए-आलिया

करंट मीडिया। हबीब अली। कश्मीरी मोहल्ला के असगर विला, में ज़ायरीन-ए-अतबात-ए-आलिया के सम्मान में एक गरिमामय और रूहानी जश्न-ए-इस्तक़बाल का आयोजन किया गया। इस मुबारक महफ़िल का आयोजन अत्यंत अकीदत और एहतराम के साथ किया गया, जिसमें मोहल्ले के लोगों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. नैयर जलालपुरी ने अत्यंत सुंदर ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-पाक से हुई, जिसके बाद नात व मनक़बत पेश की गई।
इस अवसर पर मौलाना अब्बास इरशाद नक़वी और मौलाना यासूब अब्बास ने “फ़ज़ाइल व अहमियत-ए-ज़ियारत-ए-कर्बला” विषय पर प्रभावशाली और ईमान-अफ़रोज़ खि़ताब किया। वक्ताओं ने ज़ियारत-ए-इमाम हुसैन (अ.) की रूहानी बरकतों और उसकी मानवीय व नैतिक अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ज़ियारत-ए-कर्बला इंसान के ईमान को ताज़गी देती है और उसे सब्र, इस्तिक़ामत तथा राह-ए-हक़ पर क़ायम रहने का सबक़ सिखाती है।
इसके बाद ज़ायरीन की गुलपोशी की गई और उन्हें मुबारकबाद पेश की गई। ज़ायरीन ने अपने सफ़र के रूहानी तास्सुरात भी बयान किए, जिससे महफ़िल का माहौल और भी नूरानी व असरदार हो गया।
कार्यक्रम का समापन हुज्जतुल इस्लाम मौलाना रज़ा हुसैन साहब के दुआइया कलिमात पर हुआ। इस मौके पर अबूज़र कंतूरी, ज़रग़ाम हैदर, समर रज़वी, बहजत साहब और मौलाना निहाल हैदर भी मौजूद रहे।
यह रूहानी और ईमान-अफ़रोज़ कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा और उपस्थित लोगों ने इसे एक यादगार और मुबारक महफ़िल क़रार दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi jantar mantar News – ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि …