Breaking News

आई0आई0एल0एम0 में शुरु हुई “ज़़ील 2026” खेलकूद प्रतियोगिता

लखनऊ। गोमती नगर स्थित आई0आई0एल0एम0 एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, केे तीन दिवसीय 17वें वार्षिकोेत्सव “ज़ील 2026” का शुभारम्भ दिंनाक 19 फरवरी 2026 को खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में शहर के 40 से ज्यादा स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं प्रबंधन संस्थानों के छात्र-छात्राएं पूर्ण उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।


संस्थान के निदेशक डॉ0 वी0वी0 गोपाल ने अपने सम्बोधन में ज़ील 2026 के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया तथा यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच तथा रचनात्मकता एवं प्रबन्धन के गुण विकसित करते हैं तथा उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “ज़ील 2026” के प्रथम दिन दिनांक 19 फरवरी को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगितायें जैसे वालीबाल, खोखो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम आदि विनय खण्ड स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित की जा रही हैं तथा अन्तिम दो दिनों दिंनाक 20 व 21 फरवरी 2026 को सांस्कृतिक एवम शैक्षिक प्रतियोगितायें आई.आई.एल.एम. परिसर में आयोजित की जायेगी।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ0 फवाद अली खान एवं डॉ0 रीतिका अग्रवाल के अनुसार तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव “ज़ील” एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है जिसके प्रति छात्रों का उत्साह हर वर्ष बढता जा रहा है। इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक संस्थानो के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है।


संस्थान की डीन एकेडमिक डॉ0 सुचिता विश्वकर्मा ने बताया कि जील-2026 का अंतिम चरण दिंनाक 20 व 21 फरवरी, 2026 को संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …