लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया और उनके विचारों एवं समाज सुधार के कार्यों एवं समाज में भेदभाव और छुआछूत को लेकर उनके द्वारा किए गए सामाजिक जागरण और शिक्षा को लेकर विशेष तौर से उनके प्रयासों को याद किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी ने किया।
ज्योतिबा फुले जी की जयंती कार्यक्रम पर राज्यसभा सांसद, कांग्रेस के विधि, आरटीआई एवं मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी, श्री अविनाश पांडे, महासचिव कांग्रेस/प्रभारी उत्तर प्रदेश, राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष – पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना , राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और उत्तर प्रदेश विधि विभाग चेयरमैन आसिफ रिजवी, सहित अन्य नेता व अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

अधिवक्ता सम्मेलन में बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं आपके सामने केवल वकील और सांसद नहीं बल्कि भारत गणराज्य के चिंतित नागरिक के रूप में खड़ा हूं, भारत जो की औपनिवेशिक दमन की अंधेरी रातों में देखे गए सपनों से जन्मा था जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के रक्त पसीने और आंसुओं से लिखा गया था ऐसे गणराज्य की आज संवैधानिक आत्मा परीक्षा और खतरे में है, आज हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां संविधान और बाबा साहब के आदर्शों को केवल नजरअंदाज ही नहीं किया जा रहा बल्कि उन आदर्शों को कुचला जा रहा।
राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी स्वयं में बैरिस्टर थे, लेकिन उन्होंने वकालत को सेवा का माध्यम बनाया, उन्होंने सेवा सत्याग्रह को एक मोरल लॉ में बदल दिया, ऐसा कानून जो किसी संसद में नहीं बल्कि जनता की आत्मा ने बनाया, गांधी जी ने सिखाया
पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें एक संविधान तो दिया ही, साथ ही उन्होंने हमें एक दिशा दी, दृष्टि दी, आत्मा दी, यह संविधान करोड़ों वंचितों की आशाओं का घोषणा पत्र है, अब जांच एजेंसियां प्रतिशोध का प्रवर्तक बन गई हैं , न्यायपालिका कुछ सम्माननीय अपवादों को छोड़कर जब उसे गर्जना चाहिए तब अक्सर फुसफुसाती नजर आती है, शक्ति का संतुलन एक अथाह खाई में झुक गया है, संवैधानिक चुप्पियों का संवैधानिक निर्लज्जता से उपयोग किया जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे ने कहा कि ज्योतिबा फुले जी का जीवन सामाजिक और आर्थिक न्याय के आंदोलन का जीता जागता उदाहरण है। अधिवक्ता समाज की रीढ़ है, जब अंग्रेजी हुकूमत का अन्याय अपने चरम पर था तब कांग्रेस के वकीलों ने अदालत को संघर्ष का अखाड़ा बना दिया दादा भाई नौरोजी से लेकर बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, इन सब ने कानून को हथियार बनाया और साम्राज्यवाद की जड़ों को हिला दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ज्योतिबा फुले जी ने जिस विषम परिस्थितियों में समाज को न्याय दिलाने, वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया, हमारा संविधान उसी का दस्तावेज है, जिसे भाजपा रोज कमजोर कर रही है, ज्योतिबा फुले जी के सामाजिक सुधार को बाबा साहेब आंबेडकर ने आगे बढ़ाया और संविधान के रूप में हमें दिया ।
विधानमंडल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि हमारा संविधान पवित्र संगम का इतिहास है जहां सेवा ही साधन है और संघर्ष की पूजा, मोतीलाल नेहरू द्वारा तैयार की गई नेहरू रिपोर्ट ने भारत के संवैधानिक भविष्य की नींव रखी, सरदार वल्लभभाई पटेल ने किसान आंदोलन को कानूनी मजबूती दी ।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दिल्ली से आए सर्वाेच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट ईकाई के एआईसीसी सचिव शारिक अब्बासी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों द्वारा समतामूलक समाज बनाने में अतुलनीय योगदान है।
विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन एच0 एल0 दुसाध ने कहा कि ज्योतिबा फुले जी के कार्यों को सभी जानते हैं, वह दुनिया में ऐसे अकेले आदमी थे जिन्होंने कितने मुश्किल हालात में समाज के सुधार के लिए लड़ाई लड़ी ।
कार्यक्रम में दो लघु फिल्मों का लोकार्पण किया गया। एक ज्योतिबा फुले जी के जीवन और समाज सुधार के कार्यक्रम पर एवं दूसरी कांग्रेस पार्टी में अधिवक्ताओं की भूमिका एवं संघर्ष पर आधारित थी।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी कासगंज के अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप जी तथा अधिवक्तागण मिर्जापुर के राजीव सिंह, लखीमपुर के जितेन्द्र राज, प्रतापगढ़ के राजीव सिंह एवं देवरिया के बिजेन्द्र सिंह जी के हुए निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी आए हुए अधिवक्ता बंधुओं और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया वाइस चेयरमैन मनी सेंड भी राष्ट्रीय महिला कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित राय, किसान कांग्रेस चेयरमैन बृज मौर्या, सुरेंद्र यादव, डॉ0 आजाद बेग, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, गंगा सिंह, मो0 अनस, शैलेश शुक्ला, इन्द्र प्रताप सिंह, शैलेश त्रिपाठी, अमानुर रहमान, कादम्बिनी लाल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
Current Media