Breaking News

भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कर रही कांग्रेस पर प्रहार-अजय राय

लखनऊ/वाराणसी । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने वाराणसी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जनता के वास्तविक मुद्दों से पूरी तरह भाग रही है। जब-जब कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों तथा वंचित समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हैं, तब-तब भाजपा जवाब देने के बजाय विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले करने और जनता का ध्यान भटकाने की राजनीति करती है।
अजय राय ने कहा कि महोबा की दलित बेटी के साथ हुए अन्याय और उत्पीड़न के मामले में जब कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई और न्याय की आवाज बुलंद की, तब भाजपा बौखला गई। सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की चिन्ता नहीं हुई, बल्कि राहुल गांधी जी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ राजनीतिक हमले शुरू कर दिए गए। भाजपा अपनी प्रशासनिक विफलताओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था और दलित, पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनहीनता को छिपाने के लिए कांग्रेस पर प्रहार कर रही है।
गाजीपुर में नितीश राय हत्याकांड, वाराणसी में विक्रम सिंह, मनीष कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और रोहिताश पाल की हत्या, भदोही में आशीष यादव हत्याकांड, जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड जिसमें आजाद विद की हत्या हुई तथा गाजियाबाद में चर्चित त्यागी हत्याकाण्ड जैसी घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। ये घटनाएं केवल आंकड़े नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का जीवंत उदाहरण हैं।
श्री अजय राय ने कहा कि कुछ समय पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार सह देशवाल ने भी प्रदेश की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणियां करते हुए पुलिस और प्रशासन को कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की नसीहत दी थी। यह स्वयं इस बात का संकेत है कक प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिन्ताएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि एडीआर तथा एनसीआरबी के विभिन्न आंकड़े भी अपराध और राजनीकत के बीच चिन्ताजनक संबंधों की ओर संकेत करते रहे हैं। जब सत्ता और शासन के शीर्ष स्तर पर गंभीर आपराधिक मामलों को लेकर प्रश्न उठते हों, तब यह स्वाभाविक है कि जनता प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करे।
काशी की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए श्री अजय राय ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। विकास के नाम पर उसकी मूल आत्मा और पारंपरिक स्वरूप के साथ लगातार छेड़छाड़ की जा रही है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और विरासत संरक्षण के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है जबकि भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल प्रचार में व्यस्त हैं।
अंत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि कानून का राज केवल संविधान सम्मत शासन, निष्पक्ष प्रशासन और जवाबदेह व्यवस्था से ही स्थापित किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। भाजपा चाहे जितना दुष्प्रचार कर ले, कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के अधिकारों, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की साझी विरासत की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी सहित अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध शराब मामले में 4 गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब बरामद

ललितपुर। सूरज राजपूत। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *