नई दिल्ली । जनरल धीरज सेठ ने 30 जून , मंगलवार को भारत के नए थल सेना प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाल ली। वो भारत के 31वें आर्मी चीफ़ हैं। जनरल सेठ ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली है। जनरल द्विवेदी सेना में 40 साल से ज़्यादा की सर्विस देने के बाद रिटायर हो गए हैं।
धीरज सेठ आर्मी चीफ़ बनने से पहले अप्रैल 2026 में वाइस चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ नियुक्त हुए थे। इसके साथ ही वो दक्षिणी कमान के जनरल ऑफ़िसर कमांडिंग इन चीफ़ की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं।
जनरल सेठ नेशनल डिफ़ेंस एकेडमी (एनडीए), खड़कवासला के छात्र रहे हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। जनरल धीरज सेठ को परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (यूवाईएसएम) और अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसए) मिल चुके हैं।
Current Media 