Breaking News

मुम्बई में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों ने अखिलेश यादव से मुलाकात करी

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में मुम्बई में रह रहे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रमुख लोगों ने भेंट की और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तन-मन-धन से मदद करने और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में आए मुम्बई प्रवासी प्रदेशवासियों की इस बैठक का आयोजन समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काशीनाथ यादव ने किया। जिसमें मुख्य रूप से महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू आसिम आज़मी भी उपस्थित रहे।


श्री अखिलेश यादव ने मुम्बई से आए उत्तर प्रदेश के लोगों का स्वागत करते हुए उनके परिश्रम, साहस, और लगन की प्रशंसा करी कि उन्होंने मुम्बई जैसे महानगर में जाकर भी अपनी पहचान बनाए रखी है। उन्होंने मुम्बई में रह रहे प्रदेशवासियों से अपील करी कि वे चुनाव के दिनों में आकर मदद कर दें तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मुम्बईवासियों ने श्री अखिलेश यादव को विश्वास दिलाया कि वे चुनाव में पूरी सक्रियता से समाजवादी पार्टी का समर्थन-सहयोग करेंगे।
श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम जीते हैं अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे। जनता सामंतवादी भाजपा सरकार को हटाएगी। इसके लिए पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए और बूथस्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है।
श्री यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का भी है। निष्पक्ष चुनाव नहीं होने की वजह से भाजपा अब क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़कर अपना बहुमत बनाना चाहती है । ताकि वह संविधान के साथ मनमानी कर सके। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मामले में भाजपा धोखा दे रही है। समाजवादी पार्टी हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।
श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में डकैती भाजपा आरएसएस धर्म के नाम पर कर रही है। आपस में बंटवारे को लेकर चढ़ावे की डकैती का पर्दाफश हुआ है। नागपुर के लागों का अब चेहरा साफ पहचान में आया है।
इस अवसर पर मुम्बई के प्रमुख लोगों में सर्वश्री आरएन यादव, जितेन्द्र यादव, सुभाष यादव, निसार खान, अनिल यादव, जीवन लाल यादव, ज्ञान देवी, पूनम यादव, पारस नाथ, विजय यादव, चन्द्रकान्त मौर्या, आनन्द चौरसिया, सुरेश यादव, पप्पू यादव फिल्म एक्टर, राम दुलारे यादव, सुभाष यादव सहित तमाम प्रमुख लोग शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

तिलहर में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.790 किलो अफीम और 300 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शाहजहांपुर में एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर नशे के …