Breaking News

एएमयू के उस्ताद डॉक्टर रेहान अख्तर की मौलाना सईद नूरी से खास मुलाक़ात

सैय्यद अतीक उर रहीम
नेशनल ब्यूरो/ करेंट मीडिया न्यूज़
मुंबई। देश के प्रख्यात शिक्षाविद्, सामाजिक चिंतक एवं मुस्लिम समाज से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर सक्रिय आवाज़ एवं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में थियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेहान अख्तर ने मुंबई स्थित रज़ा अकादमी के केंद्रीय कार्यालय में अकादमी के संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष मौलाना अलहाज मोहम्मद सईद नूरी से विस्तृत एवं अत्यंत सार्थक मुलाक़ात की। दोनों के बीच देश की वर्तमान परिस्थितियों, उम्मत-ए-मुस्लिमा के समक्ष उपस्थित विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, संवैधानिक एवं दीनी चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
मुलाक़ात के दौरान इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि वर्तमान समय में ईमानी एकजुटता, आपसी विश्वास, भाईचारा और सकारात्मक संवाद ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। यह भी कहा गया कि मतभेदों के बावजूद साझा मुद्दों पर सभी विचारधाराओं, संस्थाओं और ज़िम्मेदार व्यक्तियों को एक मंच पर आकर समाज के व्यापक हित में कार्य करना चाहिए।

डॉ. रेहान अख्तर ने कहा कि मुस्लिम समाज के सामने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषय हैं। इन सभी क्षेत्रों में संगठित प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व और आपसी सहयोग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।
इस अवसर पर मौलाना अलहाज मोहम्मद सईद नूरी ने डॉक्टर रेहान अख़्तर के इस पहल को सार्थक बताते हुए कहा कि दीनी और सामाजिक मामलों में केवल चिंता व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सभी ज़िम्मेदार लोगों, उलेमा, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को गंभीरता, दूरदर्शिता और सामूहिक भावना के साथ अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभानी होंगी। तभी समाज की आवाज़ को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में प्रभावी ढंग से देश के सर्वाेच्च स्तर तक पहुँचाया जा सकेगा।
बैठक में इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि समाज के अहल-ए-फ़िक्र (बुद्धिजीवियों एवं ज़िम्मेदार नागरिकों) को स्वयं आगे बढ़कर लोगों के बीच जाना होगा, उन्हें जोड़ना होगा तथा आपसी विश्वास, सद्भाव, सहयोग और भाईचारे के वातावरण को मज़बूत करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा, नैतिक मूल्यों, संवाद, संवैधानिक प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकता से होकर गुजरता है।
मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों पक्षों ने भविष्य में समाज के शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्रीय हितों से जुड़े सकारात्मक प्रयासों में परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा युवाओं को रचनात्मक दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वार्ता के दौरान ये संकल्प लिया गया कि उम्मत की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत, साझा मुद्दों पर सभी को साथ आना होगा। उम्मत की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत, साझा मुद्दों पर सभी को साथ आना होगा
दोनों बुद्धिजीवियों के दरमियान हुई चर्चा के बीच डॉक्टर रेहान अख्तर ने शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया बुद्धिजीवियों, उलेमा और सामाजिक नेतृत्व से सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल। नेपाल के भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने तीन ज़िलों में …