Breaking News

आलम बदी आज़मी की याद में शोक सभा का आयोजन

लखनऊ। आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी आज़मी की स्मृति में 2 अगस्त को लखनऊ के सहकारिता भवन सभागार में शोक सभा आयोजित की गयी। डॉ. फ़रीदी बेदारी फोरम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़ी प्रमुख हस्तियांे ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करी।


आलम बदी आज़मी का जन्म 16 मार्च 1936 को हुआ था। उनका निधन 22 जुलाई 2026 को हुआ। आलमबदी निज़ामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए । आलमबदी अपनी सादी ज़िंदगी जीने के लिए जानेे जाते थे । उनकी सादगी इससे समझी जा सकती है कि उनके पास न तो कोई कोठी है और न हीं उनके पास कोई कार या बड़ी सम्पत्ति । आलमबदी स्कूटर और साईकिल से चलने वाले विधायक थे । अपने क्षेत्र की जनता के कामों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। आलमबदी ने अपनी पूरी ज़िंदगी समाजसेवा में लगा दी । उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई थी।
डॉ. फ़रीदी बेदारी फोरम के अध्यक्ष ज़ैद अहमद फ़ारूक़ी द्वारा आयोजित शोक सभा में आज़मगढ़ से सांसद धर्मेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक कमाल अख्तर, ज़ाहिद बेग, शाहिद मंज़ूर व बड़ी तादाद में उनके चाहने वाले उपस्थित रहे । कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर आलमबदी को श्रद्धांजलि अर्पित करी ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ सरकार की बदले की कार्यवाही रोकी जाए- अबू आज़़मी

रामपुर । मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश जबसे आया है तबसे लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *