Breaking News

कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को हुई जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली को बनाया गया है। कुंवर बासित अली उत्तर प्रदेश मेरठ के रहने वाले हैं और पिछले 5 वर्षों से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर सुनते ही लखनऊ महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष शादाब आलम ने बधाई देते हुए बताया कि हम सब के लिए बहुत ही खुशी का दिन है क्योंकि हम सब उनके साथ पिछले कई सालों से संगठन का कार्य करते आ रहे है और हमारे बीच का कार्यकर्ता अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा है यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद, खंगाला स्टेशन परिसर

ललितपुर। सूरज राजपूत। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *