Breaking News

भाजपा के सत्ता से हटने के बाद ही संकट दूर होगा-अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ जो लोग आना चाहते हैं, सबका स्वागत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश और देश के सामने संकट पैदा किया है, भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा।


श्री यादव ने सपा के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में लोकतंत्र रक्षक सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। सब लोग भाजपा को हटाने में सपा की मदद करें। आने वाले समय में पीडीए और जेन ज़ी भाजपा का सफाया कर देंगे। जनता को भाजपा पर भरोसा नहीं है। नई पीढ़ी के लोग भाजपा से बहुत नाराज हैं, समाजवादी पार्टी नई पीढ़ी के नौकरी, रोजगार के लिए अपने घोषणा पत्र में कई चीजें शामिल करेगी। समाजवादी सरकार ने लैपटाप बांटा, आईटी सिटी बनाया, डायल 100 और अन्य सेवाओं की शुरुआत की। आने वाले समय में भी इसी तरह के काम होंगे। भविष्य में टेक्नालॉजी को जोड़कर किसान, गरीब और नई पीढ़ी के लिए काम करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि विकास का पैसा भाजपाइयों की जेब में जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। नदियां साफ नहीं हुई, बजट का पैसा साफ हो गया। हालत यह है कि मुख्यमंत्री जी गोरखपुर की सड़क को ही ठीक नहीं बना पाए। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में 45 किलोमीटर में 74 गड्ढे हो गए हैं। 91 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे सात हजार करोड़ में बनी है, इसमें बजट की लूट हो गयी। जमकर गोरखधंधा हुआ। सपा सरकार में बना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज भी बिना मेंटेनेंस के उसी तरह से चल रहा है। कहीं कोई गड्ढा नहीं है।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। इस सरकार में एक भी यूनिट नई बिजली नहीं बनी। जब बिजली नहीं बनायी है तो मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जहां जाएंगे, उन्हें जनता के सवालों को सुनना ही पड़ेगा।
एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को बड़े-बड़े कार्यालय बनाने की क्या जरूरत थी, भाजपा को चुनाव आयोग में ही एक फ्लोर ले लेना चाहिए। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है, लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया।
श्री यादव ने कहा कि पूरा देश इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। आज भी वैसा ही दौर हैं जिस काल में पीडीए पर अत्याचार होगा वह सब आपातकाल है। स्वतंत्रता सेनानी के समान, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भी सम्मान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार माइक्रोस्कोप लेकर भी काम करेगी तो भी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उसे हरा देगी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन हत्याएं हो रही है। आम आदमी से लेकर साधु-संत तक कोई सुरक्षित नहीं है। सच्चे साधुओं की हत्या हो रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

‘विश्व मानवाधिकार परिषद‘ ने ज़ीशान खान को बनाया “राज्य उपाध्यक्ष”

रुधौली/बस्ती। जपनद बस्ती के रुधौली क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री अजमत खान के सुपुत्र जीशान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *